लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

15 जून तक संचालित रहेगा पचपेड़ी घाट पेंटून पुल, मानसून से पहले होगा बंद।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, June 12, 2026 8:16 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन क्षेत्र के लोगों के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने का सबसे सुविधाजनक और कम दूरी वाला मार्ग माने जाने वाला पचपेड़ी घाट पेंटून पुल आगामी 15 जून तक संचालित रहेगा, जिसके बाद मानसून को देखते हुए इसे बंद कर दिया जाएगा।
शारदा नदी पर अस्थायी रूप से बनाए जाने वाले इस पेंटून पुल का संचालन नदी का जलस्तर कम होने पर किया जाता है। पुल शुरू होने से निघासन क्षेत्र के लोगों को फूलबेहड़ होते हुए सीधे लखीमपुर पहुंचने का मार्ग मिल जाता है, जिससे जिला मुख्यालय की दूरी लगभग आधी रह जाती है। इस मार्ग से होकर लखीमपुर पहुंचने की दूरी करीब 25 किलोमीटर पड़ती है, जबकि अन्य मार्गों से यह दूरी काफी अधिक हो जाती है।

दुधवा में अब 15 दिन और गूंजेगी जंगल सफारी, पर्यटकों को मिला वन्यजीवों के करीब पहुंचने का सुनहरा मौका।।

हर वर्ष मानसून के आगमन और शारदा नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत पेंटून पुल को बंद कर दिया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी 15 जून के बाद पुल का संचालन बंद कर दिया जाएगा।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पचपेड़ी घाट पर स्थायी पुल का निर्माण होने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में भी बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय नागरिक लंबे समय से यहां स्थायी पुल निर्माण की मांग उठाते रहे हैं, लेकिन अब तक यह मांग धरातल पर नहीं उतर सकी है।

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बस, युवती की मौत।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment