लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता, राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल तथा पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र की 79 वर्षीय धर्मपत्नी सत्यवती मिश्र के निधन की दुखद सूचना से शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।
तमोलिनपुरवा बांध कटने से दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में, घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की और ग्रामीण।
सत्यवती मिश्र के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनके निधन पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
















