लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 शातिर अपराधी गिरफ्तार।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, May 29, 2026 1:55 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जनपद में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच ईसानगर और खमरिया पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त पुलिस टीम ने सक्रिय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का माल, नगदी, अवैध तमंचे और बिना नंबर प्लेट का सीएनजी ऑटो बरामद किया है।

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) और क्षेत्राधिकारी धौरहरा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की कई घटनाओं में शामिल गिरोह क्षेत्र में मौजूद है।
संयुक्त टीम ने ग्राम नौरंगपुर के पास घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके चार साथियों को मौके से दबोच लिया गया। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रमाकांत, हारून, संदीप, संजय, पियूष और धीरज शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह ईसानगर, खमरिया और धौरहरा थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरी की घटनाओं में शामिल था।

दुधवा के जंगल में दिखा रोमांच का रौद्र रूप, दो बाघों के बीच टेरिटरी वॉर ने थाम दी सांसें।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, करीब 2 लाख 7 हजार 500 रुपये नकद, दो अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट का सीएनजी ऑटो बरामद किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और कई आरोपियों पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत अन्य राज्यों में भी गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी खीरी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूपी सरकार का बड़ा निर्णय: पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधानों के हाथ में रहेगी कमान।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment