लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर महंगाई की नई मार।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, May 19, 2026 10:36 PM

Google News
Follow Us

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर अब देश की आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। मंगलवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में करीब 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

हाईवे पर फिर मौत का तांडव, तेज रफ्तार बनी 10 जिंदगियों की दुश्मन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख।।

इससे पहले 15 मई को भी ईंधन के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। लगातार दूसरी बार हुए इजाफे ने परिवहन से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों तक महंगाई बढ़ने की आशंका को और तेज कर दिया है।
राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक हालात ऐसे ही बने रहे तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
लगातार बढ़ती कीमतों से आम लोगों, खासकर मध्यम वर्ग और परिवहन क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। वहीं विपक्ष ने भी सरकार पर महंगाई नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

दुधवा में ‘जंगल की रानी’ का शिकार संग दिखा रौद्र रूप, सैलानियों की थम गई सांसें।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 7, 2026

August 7, 2026

August 6, 2026

August 6, 2026

August 6, 2026

August 5, 2026

1 thought on “एक सप्ताह में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता पर महंगाई की नई मार।।”

Leave a Comment