लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

दुधवा में जंगल के दो दिग्गज आमने-सामने, बाघ और भालू का रोमांचक सामना कैमरे में कैद।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, May 14, 2026 8:17 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। दुधवा नेशनल पार्क के घने जंगलों में उस समय रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया, जब जंगल का राजा बाघ और विशालकाय भालू अचानक आमने-सामने आ गए। इस दुर्लभ दृश्य को देख जंगल सफारी पर निकले पर्यटक हैरान रह गए और पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरों में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू अपने पिछले पैरों पर खड़ा होकर बाघ का सामना करता नजर आ रहा है, जबकि बाघ बेहद शांत और सतर्क मुद्रा में उसे देखता रहा। कुछ क्षणों तक दोनों वन्य जीव आमने-सामने डटे रहे, जिससे वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। हालांकि बाद में दोनों अपने-अपने रास्ते बढ़ गए और कोई संघर्ष नहीं हुआ।
वन्यजीव प्रेमियों के अनुसार दुधवा के जंगलों में इस तरह के दृश्य बेहद कम देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दुधवा टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध जैव विविधता और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, जहां अक्सर पर्यटकों को रोमांचक वन्यजीव गतिविधियां देखने को मिलती हैं।

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा एक्शन, गोला सीएचसी अधीक्षक समेत 7 अधिकारियों पर विभागीय शिकंजा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment