लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

जमीनी विवाद के बीच अंबेडकर प्रतिमा खंडित, पूरी रात रहा पुलिस का पहरा।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, April 16, 2026 7:41 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। थाना क्षेत्र के ग्राम सरपतहा में डॉ. भीमराव अंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब 15 अप्रैल की रात प्रतिमा को खंडित किए जाने का आरोप सामने आया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव की एक ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि उसी जमीन पर गांव निवासी तोताराम का कब्जा है, जिसे ग्रामीण खाली कराकर वहां अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करना चाहते थे। मामला पुलिस तक पहुंचने पर पुलिस ने 14 अप्रैल, अंबेडकर जयंती के बाद निर्णय लेने की बात कही थी।
इसी बीच 14 अप्रैल को ग्रामीणों ने उक्त भूमि पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर उनका जन्मदिन मनाया। इस दौरान केक काटा गया और भंडारे का भी आयोजन हुआ। लेकिन अगले ही दिन 15 अप्रैल की रात प्रतिमा को खंडित किए जाने का आरोप लगा, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही थाना निघासन के कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। साथ ही एसडीएम निघासन राजीव निगम भी मौके पर पहुंच गए। संभावित विवाद को देखते हुए पूरी रात पुलिस बल गांव में तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे रहे।
प्रशासन की सक्रियता के चलते मामला बढ़ने से पहले ही दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और आपसी सहमति से सुलह करा दी गई।
एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि प्रतिमा खंडित किए जाने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है और गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

ग्राम रोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, मानदेय और भुगतान न मिलने से आक्रोश।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment