लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, मानदेय और भुगतान न मिलने से आक्रोश।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, April 16, 2026 3:00 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। विकासखंड निघासन क्षेत्र के ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबित मानदेय और मनरेगा मजदूरी के भुगतान में लगातार हो रही देरी के विरोध में बीडीओ जयेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। रोजगार सेवकों का कहना है कि वे पिछले लगभग 20 वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान अब तक नहीं हो सका है।
ब्लॉक अध्यक्ष अमर प्रकाश शुक्ला ने बताया कि करीब 10 महीने से उनका मानदेय लंबित है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है। रोजगार सेवक सुरजीत कश्यप ने बताया कि गांवों में मनरेगा के तहत काम कर चुके मजदूरों की मजदूरी भी पिछले करीब 5 महीनों से नहीं मिली है, जिससे ग्रामीणों में भी भारी नाराजगी है।
रोजगार सेवकों के अनुसार भुगतान न होने के कारण ग्राम पंचायतों में मनरेगा से जुड़े विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मानदेय और मजदूरी का समय से भुगतान सुनिश्चित नहीं किया जाता, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे।
इस दौरान ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमर प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में आशीष कनौजिया, संजय गुप्ता, तिलकराम, इमरान खान, सुरजीत सिंह, आनंद कुमार, दुर्गेश कुमार मिश्रा, राजेश कुमार मौर्या, अनिल कुमार, मोहन यादव, पिंटू वर्मा, श्रीराम सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।

गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब घर बैठे मिलेगा बीज, योगी सरकार की नई ऑनलाइन सुविधा लॉन्च।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

1 thought on “ग्राम रोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, मानदेय और भुगतान न मिलने से आक्रोश।।”

Leave a Comment