लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

डेयरी व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही बड़ा लाभ, 10 गायों की डेयरी पर मिलेंगे 11.80 लाख।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, March 30, 2026 9:00 AM

Google News
Follow Us

मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना। यूपी में देसी नस्ल की गायों के संरक्षण और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा “मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना” संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को स्वदेशी नस्ल की गायों की डेयरी स्थापित करने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को भी मजबूती मिलेगी।
योजना के अंतर्गत 10 देसी नस्ल की गायों पर आधारित डेयरी यूनिट स्थापित करनी होगी। गिर, साहिवाल एवं थारपारकर जैसी उच्च दुग्ध क्षमता वाली नस्लों को शामिल किया गया है। पूरी परियोजना की लागत 23.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें से 50 प्रतिशत यानी 11.80 लाख रुपये सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिए जाएंगे। शेष धनराशि में 15 प्रतिशत लाभार्थी को स्वयं निवेश करना होगा, जबकि 35 प्रतिशत बैंक ऋण के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

मासूम सिमरन को निवाला बनाने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

अनुदान की राशि दो चरणों में जारी की जाएगी। योजना के तहत खरीदी जाने वाली गायों का टैगिंग कराना और तीन वर्ष का बीमा कराना अनिवार्य होगा। साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार गायों की खरीद प्रदेश के बाहर से करनी होगी। विभाग द्वारा इस योजना के माध्यम से सीमित संख्या में लाभार्थियों का चयन किया जाएगा, जिससे गुणवत्ता युक्त डेयरी इकाइयों की स्थापना सुनिश्चित हो सके।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल से देसी नस्ल की गायों के संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

ब्लॉक निघासन आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2025 की मेरिट लिस्ट जारी, अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म!! यहां से देखें पूरी सूची

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment