लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मासूम सिमरन को निवाला बनाने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, March 29, 2026 2:21 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। वन क्षेत्र बेलरायां अंतर्गत फुटहा फार्म में मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाने वाला तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के लगाए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
बताया जाता है कि करीब 65 वर्ष की उम्र में मन्नतों और लंबे इंतजार के बाद जोगा सिंह को इकलौती संतान का सुख मिला था। लेकिन बीते बुधवार की शाम करीब सात बजे उनकी सात वर्षीय पुत्री सिमरन घर में खाना खा रही थी, तभी अचानक एक तेंदुआ घर में घुस आया और माता-पिता के सामने ही उसे जबड़ों में दबोचकर उठा ले गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद करीब 500 मीटर दूर खेत में बच्ची का शव बरामद हुआ।

इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। किसानों और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की। दबाव के चलते वन विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाकर उसमें बकरी को शिकार के रूप में बांधा।
शनिवार की रात भोजन की तलाश में तेंदुआ पिंजरे के पास पहुंचा और बकरी को खाने के प्रयास में खुद ही पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में खुशी और राहत का माहौल है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए तेंदुए का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा, जिसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी उपाय किए जाएं।

ब्लॉक निघासन आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती 2025 की मेरिट लिस्ट जारी, अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म!! यहां से देखें पूरी सूची

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 10, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

2 thoughts on “मासूम सिमरन को निवाला बनाने वाला तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।”

Leave a Comment