रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के भेडौरी गांव में घर में घुसकर मारपीट व अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तिकुनिया पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए निघासन सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, मामले में दूसरे पक्ष द्वारा भी मुकदमा दर्ज कराए जाने से विवाद और जटिल हो गया है।
पीड़िता शीलू अवस्थी पत्नी किरन अवस्थी ने सीओ शिवम कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते 10 मार्च की शाम करीब 8 बजे गांव के कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
नवागत कोतवाली प्रभारी से व्यापार मंडल की मुलाकात, उठाई जाम की समस्या।
घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और कोतवाली तिकुनिया में लिखित शिकायत भी दी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
इधर, इस मामले को लेकर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अवधेश मिश्रा के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निघासन स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में बैठक कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सीओ कार्यालय पहुंचे और तहरीर सौंपकर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी ओर, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने उनके खिलाफ ही एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसे लेकर पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष देव जुनेजा, जिलाध्यक्ष जसवंत राज, सुनील श्रीवास्तव, विशेष पांडेय, देवेंद्र कुमार, हरीश पांडेय, योगेंद्र चतुर्वेदी, अवधेश मिश्रा, रुद्र पांडे के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर किया हमला तो ग्रामीणों ने तेंदुए को जिंदा पकड़कर बांधा।













1 thought on “नारेबाजी के साथ सड़कों पर उतरा बजरंग दल, कार्रवाई न होने पर नाराजगी।”