लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

नवागत कोतवाली प्रभारी से व्यापार मंडल की मुलाकात, उठाई जाम की समस्या।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, March 24, 2026 9:21 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। थाना निघासन में नवागत इंस्पेक्टर अवधराज सिंह सेंगर का निघासन व्यापार मंडल द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ थाने पहुंचे और नवागत इंस्पेक्टर अवधराज सिंह सेंगर को स्मृति चिन्ह भेंट कर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र की समस्याओं, खासकर नगर के मुख्य चौराहों पर लगने वाले जाम को गंभीर समस्या बताते हुए समाधान की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद चतुर्वेदी ने कहा कि निघासन में जाम की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर किया हमला तो ग्रामीणों ने तेंदुए को जिंदा पकड़कर बांधा।

उन्होंने बताया कि डग्गामार बसों व ई-रिक्शा के कारण मुख्य चौराहे, विशेषकर पलिया रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे व्यापार प्रभावित होता है और आवागमन बाधित होता है।
इस मौके पर उन्होंने पूर्व कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने नियमित गश्त कर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा था, जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा हुई। व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि वर्तमान कोतवाली प्रभारी भी इसी तरह सक्रिय रहकर जाम की समस्या से निजात दिलाएंगे।
इस दौरान व्यापार मण्डल के तहसील महामंत्री मुन्ना यूनिक, नगर महामंत्री बलदेव सिंह, संरक्षिका ऊषा दीक्षित, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, मंत्री अरमान आलम, मंत्री रिजवान आलम, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

आसमान से जमीन पर औंधे मुंह के भल गिरे सोने चांदी के भाव।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 22, 2026

October 22, 2026

October 22, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

1 thought on “नवागत कोतवाली प्रभारी से व्यापार मंडल की मुलाकात, उठाई जाम की समस्या।”

Leave a Comment