लखीमपुर खीरी: तहसील निघासन में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद की जिला इकाई नारेबाजी करते हुए पहुंची। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम निघासन को सौंपा।
जिसके बाद सभी पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए सीओ दफ्तर भी गए और धरना दिया। जिसके बाद पुलिस के समझाने के बाद वह माने और कार्यवाही न होने पर पुनः धरना प्रदर्शन करने की बात कही।
खेत में चारा लेने गई महिला पर तेंदुआ ने किया हमला, बाल-बाल बची जान।।
दरअसल थाना पढुआ क्षेत्र के ग्राम दुलही पुरवा निवासी धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि कुर्रा विभाजन के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को 20 हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन न तो काम हुआ और न ही रुपये वापस किए गए। यह रकम पढुआ निवासी जसवंत गुप्ता के माध्यम से देने की बात कही गई है। पीड़ित के अनुसार, पैसे मांगने पर उसे टाल दिया गया। आरोप है कि बीती तेरह जनवरी को जसवंत गुप्ता ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उसने इस संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मामले को लेकर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद जिला इकाई लखीमपुर ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
वहीं आरोपों को नकारते हुए जसवंत गुप्ता का कहना है कि आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। इस प्रकरण को लेकर पीड़ित का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह साफ तौर पर कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि वह किसी दूसरे के बहकने पर जसवंत गुप्ता को फसाना चाहता है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी जसवंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आखिर क्यों माना जाता है नैमिषधाम को पृथ्वी का केंद्र? जाने पूरा इतिहास !!


























