लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, September 13, 2026 8:37 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली सदर पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और गलत काम करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त कुरबान अली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रविवार को गढ़ी रोड स्थित गुरुकृपा बेकरी के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, शनिवार को एक महिला ने थाना कोतवाली सदर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुरबान अली उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का भी आरोप लगाया गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

दो साथी शिक्षक रिटायर होने के बाद एक बन गए बाबा तो दूसरे बन गए हाजी।

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने प्रयास करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, युवती के बयान और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विवेचक उपनिरीक्षक अंशुल कुमार ने हमराही पुलिस टीम के साथ गढ़ी रोड स्थित गुरुकृपा बेकरी के पास दबिश देकर अभियुक्त कुरबान अली को रविवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

नशामुक्त भारत के संदेश के साथ युवाओं ने लगाई 5 किलोमीटर दौड़।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment