लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आखिर क्यों माना जाता है नैमिषधाम को पृथ्वी का केंद्र? जाने पूरा इतिहास !!

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, January 14, 2026 8:21 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखनऊ। यूपी के जनपद सीतापुर जिले में लखनऊ से लगभग 100 से 110 किलोमीटर दूर गोमती नदी के पावन तट पर स्थित नैमिषारण्य न केवल एक तीर्थ, बल्कि सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह वही पावन भूमि है, जहाँ 88 हजार ऋषियों ने तपस्या कर ब्रह्मज्ञान की साधना की। कहा जाता है कि यहाँ आकर श्रद्धालु पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति करते हैं। पुराणों और धर्मग्रंथों में वर्णित यह क्षेत्र हजारों वर्षों से आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है।

नैमिषारण्य का हृदय है चक्रतीर्थ, जहाँ एक दिव्य सरोवर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु के चक्र की नेमि इसी स्थान पर गिरी थी, जिसके कारण इस क्षेत्र को नैमिष कहा गया। यही कारण है कि चक्रतीर्थ आज भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस सरोवर में श्रद्धालु आकर स्नान करते है और मन की शुद्ध करते है।
यहाँ स्थित व्यास गद्दी वह स्थान मानी जाती है, जहाँ महर्षि वेदव्यास ने पुराणों की रचना और उपदेश दिए। वहीं दधीचि कुंड त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जहाँ महर्षि दधीचि ने देवताओं के कल्याण हेतु अपनी अस्थियाँ दान कर दी थीं।
धार्मिक कथाओं में यह भी उल्लेख मिलता है कि सूत मुनि ने सत्यनारायण कथा यहीं ऋषियों को सुनाई थी। साथ ही भगवान राम द्वारा किए गए अश्वमेध यज्ञ और उनके पुत्र लव-कुश से भेंट का संबंध भी इसी पवित्र भूमि से जुड़ा हुआ है। यहां स्थित हनुमान गढ़ी अपने आप में भव्यता की प्रतीक है ऐसा लगता है मानो की साक्षात् हनुमान जी के दर्शन हो गए हो। यहां कई मंदिर व कई तरह के स्थल आज भी मौजूद है जिनके दर्शन मात्र से ही जीवन धन्य हो जाता है।
आज भी नैमिषारण्य देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, संतों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सड़क, रेल और हवाई मार्ग से यहाँ पहुँचना बेहद आसान है, जिससे यह तीर्थ आधुनिक युग में भी उतना ही सुलभ है।

संजय प्रसाद सहित कई आईएएस अधिकारी प्रमुख सचिव से बने अपर मुख्य सचिव, देखें लिस्ट।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

February 16, 2026

February 16, 2026

February 16, 2026

February 15, 2026

February 15, 2026

February 14, 2026

Leave a Comment