रिपोर्ट:- शरद मिश्रा “शरद”
लखीमपुर खीरी:- सही कहा गया है की यदि सच्ची लगन निष्ठा के साथ मेहनत की जाए तो कामयाबी जरूर मिलती है। हम बात कर रहे है निघासन में स्थित एक ऐसे संस्थान की जो अपनी मेहनत और सच्ची लगन निष्ठा से छात्र-छात्राओं को शिक्षित करते हुए इस मुकाम तक पंहुचा है कि अब यह संस्थान किसी परिचय का मोहताज नहीं है। हम बात कर रहे है गायत्री ग्रुप ऑफ स्कूल्स की, जिसकी स्थापना सन 1988 से रकेहटी में की गई थी। इस संस्थान के प्रबंधक विनोद सिंह बताते है कि इस संस्थान में शिक्षण कार्य मात्र 8 बच्चो से शुरू किया गया था। धीरे-धीरे मेहनत के बल पर संस्थान को अच्छे अध्यापक मिले जिससे बच्चो को अच्छी शिक्षा ग्रहण कराई गई और देखते ही देखते विद्यालय ऊँचाई के शिखर पर बढ़ने लगा। आज गायत्री ग्रुप ऑफ स्कूल्स उस मुकाम पर पहुँच गया है कि विद्यालय का नाम ही काफी है।
विनोद कुमार सिंह की मेहनत से सन 1989 में कक्षा 5 की मान्यता प्राप्त हुई। उसके बाद द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज सन् 1992 में रकेहटी से निघासन स्थापित हो गया। जब ये विद्यालय निघासन में स्थापित हुआ तो छात्र- छात्राओं की संख्या महज लगभग 20 से 40 रही होगी मगर धीरे-धीरे विद्यालय के शिक्षण कार्य को देखते हुए सन 2003 में विद्यालय को कक्षा 8 की मान्यता प्राप्त हुई और फिर 2005 में हाई स्कूल की मान्यता तथा 2010 में इंटर मीडिएट कला वर्ग व विज्ञान वर्ग की मान्यता प्राप्त हुई। उसके बाद विद्यालय की जिम्मेदारी विनोद सिंह ने अपने पुत्र यज्ञ भूषण सिंह को सौंप दिया। यज्ञ भूषण सिंह की देख रेख में 2015 में वाणिज्य तथा कृषि विज्ञान की भी मान्यता प्राप्त हुई।
सन 1988 में महज 8 बच्चो से शुरू किया हुआ गायत्री ग्रुप ऑफ स्कूल्स के इंटर कॉलेज में 2500 छात्र छात्राओं की संख्या है तो वहीं डिग्री कॉलेज में 1200 छात्र छात्राओं की संख्या है। गायत्री ग्रुप ऑफ स्कूल्स तहसील निघासन का एक ऐसा संस्थान है जिसे चारों वर्गों से मान्यता प्राप्त है। द्वारिका प्रसाद गायत्री इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनोद गुप्ता व व्यवस्थापक यज्ञ भूषण सिंह की मेहनत और लगन से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक इंग्लिश मीडियम की यू.पी बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। गायत्री ग्रुप ऑफ स्कूल्स निरंतर अपने अच्छे शिक्षण कार्य की वजह से लखीमपुर खीरी जिले में अपनी अलग पहचान बनाये हुए है।
गन्ना विभाग में रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल तो सीएम योगी ने की ये बड़ी कार्यवाही।।



















