लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर राजस्थान बुलाए तीन युवक, परिजनों से मांगे 8-8 हजार रुपये।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, October 8, 2026 8:04 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। नौकरी की तलाश में घर से राजस्थान गए निघासन क्षेत्र के तीन युवकों के परिजनों के उस समय होश उड़ गए, जब वहां पहुंचने के बाद अज्ञात व्यक्ति ने उनसे रुपये की मांग शुरू कर दी। युवकों को बंधक बनाए जाने की आशंका से घबराए परिजनों ने तत्काल निघासन पुलिस से शिकायत की। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मैसेज के जरिए जांच शुरू की और राजस्थान पुलिस से संपर्क कर युवकों का सुराग तलाश लिया। राहत की बात यह रही कि तीनों युवक सकुशल अपने घर वापस लौट आए।
मामला निघासन क्षेत्र के हो कृपाकुंड और कसावल पुरवा गांव से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक कृपाकुंड निवासी नितिन पुत्र खुबलाल और विपिन पुत्र अनिल कुमार के मोबाइल पर नौकरी दिलाने के संबंध में एक मैसेज आया था। मैसेज के जरिए राजस्थान में किसी कंपनी में रोजगार दिलाने की बात कही गई थी। नौकरी की उम्मीद में दोनों युवक अपने परिचित कसावल पुरवा निवासी संदीप मौर्य के साथ राजस्थान के लिए रवाना हो गए।

किसानों का बड़ा ऐलान यदि मांगें नहीं मानीं तो भूख हड़ताल, विधायक रोमी साहनी ने दी 24 घंटे की चेतावनी।

परिजनों के अनुसार तीनों युवक चार अक्टूबर को घर से निकले थे। राजस्थान पहुंचने के बाद स्थिति उस समय संदिग्ध हो गई, जब युवकों से संपर्क में रहने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उनके परिजनों से आठ-आठ हजार रुपये भेजने की मांग कर दी। रकम भेजने के लिए परिजनों को एक स्कैनर भी उपलब्ध कराया गया।
अचानक पैसों की मांग होने से परिजन परेशान हो गए। उन्हें आशंका हुई कि कहीं युवकों को किसी स्थान पर रोककर उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं की जा रही है। इसके बाद परिजन सीधे निघासन थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही क्राइम इंस्पेक्टर संतोष यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवकों के मोबाइल नंबरों और उनसे संबंधित मैसेज की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवकों की लोकेशन खंगाली और राजस्थान पुलिस से भी संपर्क साधा।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के एसपी और स्थानीय पुलिस से बातचीत कर युवकों की लोकेशन के संबंध में जानकारी साझा की गई। मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर पुलिस को तीनों युवकों तक पहुंचने में सफलता मिली।
जांच के बाद तीनों युवक सकुशल अपने घर लौट आए। युवकों की वापसी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवकों को नौकरी का झांसा देकर राजस्थान बुलाने और परिजनों से रुपये मांगने वाला व्यक्ति कौन था तथा उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था।

राज्य गन्ना प्रतियोगिता 2025-26 में हरदोई के अमर सिंह प्रथम, 2430 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 8, 2026

October 8, 2026

October 7, 2026

October 7, 2026

October 7, 2026

October 7, 2026

Leave a Comment