लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

85 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े छिनैती, विरोध करने पर चाकू से किया हमला।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, August 22, 2026 9:35 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। सिंगाही थाना क्षेत्र के ऐली गांव में शनिवार दोपहर एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े छिनैती की वारदात से हड़कंप मच गया। गन्ने के खेत से शौच के बाद घर लौट रही प्रेमा देवी को बाइक सवार बदमाश ने रास्ते में रोक लिया और चाकू की नोक पर उनके नाक का बुंदा छीन लिया। विरोध करने पर बदमाश ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और चाकू से हाथ पर वार कर घायल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, ऐली गांव निवासी प्रेमा देवी शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर गन्ने के खेत में शौच के लिए गई थीं। वापस लौटते समय रास्ते में एक बाइक सवार बदमाश ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाश ने चाकू दिखाकर उनके नाक का बुंदा छीनने का प्रयास किया।

घास काटकर लौट रहे ग्रामीणों की नाव मोहाना नदी में पलटी, तेज बहाव में दो लापता।

प्रेमा देवी ने जब इसका विरोध किया तो बदमाश ने उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने चाकू से उनके हाथ पर वार कर दिया और नाक का बुंदा छीनकर मौके से फरार हो गया। घायल बुजुर्ग महिला किसी तरह घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी घटना बताई।
पीड़िता के बेटे करन ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ शिवम कुमार भी थाने पहुंचे और पीड़िता प्रेमा देवी के बयान दर्ज किए।
सीओ शिवम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वारदात से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
दिनदहाड़े 85 वर्षीय महिला को निशाना बनाए जाने की इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस अब बाइक सवार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

9 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, विकास चंद्र त्रिपाठी बने जनपद संभल के पुलिस अधीक्षक।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment