लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

घास काटकर लौट रहे ग्रामीणों की नाव मोहाना नदी में पलटी, तेज बहाव में दो लापता।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, August 21, 2026 9:19 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहाना नदी में बड़ा हादसा हो गया। घास काटकर लौट रहे चार ग्रामीणों से भरी नाव अचानक नदी के बीच पलट गई। हादसे में बाबापुरवा निवासी रंजीत पुत्र कल्लू और बलराम पुत्र रामआसरे नदी में डूबने के बाद लापता हो गए। वहीं जसनगर निवासी अशोक पुत्र करवारी और बाबापुरवा निवासी रामकुमार पुत्र रंजीत किसी तरह तैरकर नदी से सुरक्षित बाहर निकल आए।
बताया जा रहा है कि चारों ग्रामीण मोहाना नदी पार कर खेतों में घास काटने गए थे। घास काटने के बाद सभी नाव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच अचानक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई और चारों ग्रामीण तेज बहाव वाले पानी में जा गिरे।
अशोक और रामकुमार किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आए, लेकिन रंजीत और बलराम का कोई पता नहीं चल सका। दोनों के लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग नदी किनारे पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम यदुवीर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में लापता रंजीत और बलराम की तलाश शुरू कर दी गई है।
नदी में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहकर बचाव अभियान की निगरानी कर रही है।
फिलहाल दोनों लापता ग्रामीणों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।

9 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, विकास चंद्र त्रिपाठी बने जनपद संभल के पुलिस अधीक्षक।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment