लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम की सरकारी गाड़ी गड्ढे में फंसी, बाल-बाल बचे अधिकारी।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, August 18, 2026 9:22 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। निघासन तहसील क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम यदुवीर सिंह उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी सरकारी गाड़ी जलभराव वाले रास्ते से गुजरते समय सड़क किनारे गहरे गड्ढे में उतर गई। हादसे के दौरान वाहन में एसडीएम के साथ उनका स्टाफ भी मौजूद था।
मामला लुधौरी गांव से पुरैना गांव जाने वाले मार्ग का है। मंगलवार दोपहर एसडीएम यदुवीर सिंह अपने स्टाफ के साथ क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पुरैना गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में जलभराव के कारण सड़क की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। इसी दौरान सरकारी वाहन सड़क से अनियंत्रित होकर किनारे स्थित गड्ढे में उतर गया।
गनीमत रही कि वाहन का सिर्फ एक पहिया ही गड्ढे में फंसा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वाहन में सवार एसडीएम और उनका स्टाफ सुरक्षित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीण पहुंचे और वाहन को बाहर निकालने में मदद की।

मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, लखीमपुर खीरी के आठ मजदूरों की मौत, कई लोगों के घायल होने की सूचना।।

ग्रामीणों की मदद से करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद सरकारी वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला गया। इसके बाद एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा जारी रखा।
जलभराव के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर बने गड्ढे इन दिनों हादसों का खतरा बने हुए हैं। ऐसे में बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भी सड़क की स्थिति चुनौती बनी हुई है।

बाढ़ से बचाव के लिए राजा राजेश्वर सिंह के प्रयासों से निघासन में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment