लखीमपुर खीरी। निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर लुधौरी चौराहे के पास शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, दुर्गापुरवा निवासी रविंद्र किसी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान लुधौरी चौराहे के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रविंद्र ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
निघासन में शंकराचार्य का सरकार पर तीखा हमला, बोले भाजपा बूचड़खानों से लेती है चंदा।।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
रविंद्र की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
IAS बनने के बाद PCS एसोसिएशन के महासचिव वैभव मिश्रा ने दिया इस्तीफा।।











