लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर तालाब की जमीन से हटा निर्माण, सरकारी भवन समेत अटल पार्क व जिम सेंटर पर चला बुलडोजर।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, July 6, 2026 5:44 PM

Google News
Follow Us

निघासन (लखीमपुर खीरी)। तहसील निघासन मुख्यालय के सामने स्थित तालाब की भूमि पर वर्षों से बने सरकारी व सार्वजनिक निर्माणों को हटाने की कार्रवाई सोमवार को प्रशासन ने की है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने बुलडोजर की मदद से सरकारी भवन को ध्वस्त किया, जबकि अटल पार्क और जिम सेंटर को भी हटाया गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे कस्बे में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा।
राजस्व अभिलेखों के अनुसार तहसील गेट के सामने निघासन-सिंगाही मार्ग पर स्थित भूमि तालाब के रूप में दर्ज है। इसी स्थान पर लंबे समय पहले सरकारी भवन का निर्माण कराया गया था, जिसे स्थानीय लोग तहसीलदार आवास के नाम से जानते थे। बाद में नगर पंचायत ने इसी परिसर में अटल पार्क और ओपन जिम सेंटर भी विकसित कर दिया था।

निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत।।

सूत्रों के मुताबिक, निर्माण के समय ही कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर निर्माण को लेकर आपत्ति जताई थी। मामला बाद में न्यायालय पहुंचा, जहां याचिका के माध्यम से तालाब की मूल भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की गई। सुनवाई के उपरांत हाईकोर्ट ने प्रशासन को राजस्व रिकॉर्ड के अनुरूप भूमि खाली कराने के निर्देश दिए।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसडीएम राजीव निगम की निगरानी में प्रशासनिक अमला, नगर पंचायत के अधिकारी तथा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। बुलडोजर की सहायता से सरकारी भवन, अटल पार्क और जिम सेंटर को हटाने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा तालाब की भूमि पर बने कुछ पक्के मकानों को भी खाली करने के लिए संबंधित लोगों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं।
एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि न्यायालय के आदेश का पूर्णतः पालन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी तथा सभी संबंधित पक्षों के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

राम मंदिर को भेंट की गई स्वर्ण रामचरितमानस का नहीं मिला पता, पूर्व आईएएस ने उठाए सवाल।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 10, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

1 thought on “हाईकोर्ट के आदेश पर तालाब की जमीन से हटा निर्माण, सरकारी भवन समेत अटल पार्क व जिम सेंटर पर चला बुलडोजर।”

Leave a Comment