लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

गन्ना विकास विभाग में कर्मचारियों को बड़ी सौगात, 308 पदोन्नति और 371 को मिला वित्तीय स्तरोन्नयन का लाभ।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, June 20, 2026 7:14 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। प्रदेश सरकार की कर्मचारी हितैषी नीतियों के तहत गन्ना विकागन्ना आयुक्त ने बताया कि विभाग में कुल 308 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। इनमें एक राजपत्रित अधिकारी, 35 लिपिक संवर्ग के कर्मचारी, गन्ना समितियों के 241 कार्मिक, 10 खाण्डसारी निरीक्षक तथा 21 वाहन चालक शामिल हैं। इस कदम से कर्मचारियों के सेवा विकास और कार्यकुशलता को नई दिशा मिलेगी।स विभाग ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण, प्रशासनिक दक्षता और विभागीय कार्य संस्कृति को सुदृढ़ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर पदोन्नति, वित्तीय स्तरोन्नयन और नियुक्तियों से जुड़े लंबित मामलों का निस्तारण किया गया है, जिससे कर्मचारियों में उत्साह और संतोष का माहौल है।
गन्ना आयुक्त ने बताया कि विभाग में कुल 308 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। इनमें एक राजपत्रित अधिकारी, 35 लिपिक संवर्ग के कर्मचारी, गन्ना समितियों के 241 कार्मिक, 10 खाण्डसारी निरीक्षक तथा 21 वाहन चालक शामिल हैं। इस कदम से कर्मचारियों के सेवा विकास और कार्यकुशलता को नई दिशा मिलेगी।
इसके अतिरिक्त लंबे समय से लंबित सेवा एवं वित्तीय लाभ संबंधी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए 371 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वित्तीय स्तरोन्नयन (एसीपी) का लाभ प्रदान किया गया है। इससे संबंधित कर्मचारियों के वेतनमान में वृद्धि होने के साथ-साथ उनके सेवा हित भी मजबूत हुए हैं।

चिता की राख भी ठंडी नहीं हुई, 21 लाख का चेक लेकर चली गई कथित पत्नी।।

विभाग की संवेदनशील कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए गन्ना आयुक्त ने बताया कि गन्ना समितियों में विगत एक वर्ष के दौरान 26 तथा वर्ष 2017 से अब तक कुल 286 पात्र आश्रितों को मृतक आश्रित नियुक्ति प्रदान की गई है। इससे उन परिवारों को आर्थिक और सामाजिक संबल मिला है, जिन्होंने अपने परिजनों को खोने के बाद कठिन परिस्थितियों का सामना किया।
रोजगार सृजन और विभागीय कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न संवर्गों के 1315 रिक्त पदों के अधियाचन चयन संस्थाओं को भेजे गए हैं। इन पदों पर भर्ती पूरी होने के बाद विभागीय कार्यों के निष्पादन, क्षेत्रीय निगरानी तथा सेवा वितरण क्षमता में उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद है। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
गन्ना आयुक्त ने कहा कि पदोन्नति, वित्तीय लाभ और नियुक्तियों से जुड़े इन फैसलों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा तथा विभागीय कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत होगी। विभाग का लक्ष्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा करते हुए गन्ना किसानों और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मालखाने से गायब हुई जेवरात की पोटली, वर्षों बाद फिर गरमाया मामला।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment