लखनऊ। प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सक्रिय मौसम प्रणाली के पूर्व की ओर बढ़ने के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज दोपहर और शाम के दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
पुलिस मुठभेड़ में सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 शातिर अपराधी गिरफ्तार।।
मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर के साथ दक्षिणी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने, पेड़ गिरने और यातायात प्रभावित होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
मौसम में इस बदलाव से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि तेज हवाओं और गरज-चमक के कारण सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी।
दुधवा के जंगल में दिखा रोमांच का रौद्र रूप, दो बाघों के बीच टेरिटरी वॉर ने थाम दी सांसें।





























