लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को दी गई श्रद्धांजलि।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, May 31, 2026 4:04 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी:- हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय सीबी चौरसिया, स्वर्गीय विनोद गुप्ता एवं स्वर्गीय रमन कश्यप की स्मृति में ढखेरवा रोड स्थित जेपी पैलेस में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा राजेश्वर सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक पटेल शशांक वर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अध्यक्षीय संबोधन में राजा राजेश्वर सिंह ने दिवंगत पत्रकार सीबी चौरसिया, विनोद गुप्ता एवं रमन कश्यप के पत्रकारिता जगत में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि इन पत्रकारों की निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता हमेशा याद रखी जाएगी।
इसके पश्चात आयोजित कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य-व्यंग्य एवं भावपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। उन्नाव से आए कवि स्वयं श्रीवास्तव, वसीम रामपुरी, मधुप श्रीवास्तव ‘नरकंकाल’ तथा सुनहरी लाल ‘तुरंत’ सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में साहित्यिक रंग भर दिया। कवियों की रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाईं और उनकी सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक आर.एस. कुशवाहा, सपा नेता हिमांशु पटेल, भाजपा नेता देवेंद्र कुमार, भाजपा नेता अंशुल दीक्षित, नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, आनंद चतुर्वेदी, आशीष कन्नौजिया, एसडीएम राजीव निगम व इंस्पेक्टर अवध राज सिंह सेंगर, आबकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और आंधी की संभावना।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

Leave a Comment