लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

दुधवा में ‘जंगल की रानी’ का शिकार संग दिखा रौद्र रूप, सैलानियों की थम गई सांसें।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Monday, May 18, 2026 10:49 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों को शनिवार सुबह ऐसा रोमांचक दृश्य देखने को मिला, जिसने कुछ पलों के लिए पूरे जंगल का माहौल सन्नाटे में बदल दिया। सफारी मार्ग पर अचानक एक बाघिन अपने शिकार के साथ नजर आई। बाघिन के जबड़ों में हिरन दबा हुआ था और वह बेहद शांत अंदाज में सड़क पार कर घने जंगल की ओर बढ़ती दिखाई दी।

इस अप्रत्याशित दृश्य को देखकर जिप्सी में सवार पर्यटक रोमांच और हैरानी से भर उठे। कई सैलानियों ने मोबाइल कैमरों में इस पल को रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और दुधवा की समृद्ध वन्यजीव गतिविधियों की चर्चा फिर तेज हो गई।
बताया जा रहा है कि सुबह की सफारी के दौरान पर्यटक जंगल के अंदर भ्रमण कर रहे थे। तभी सफारी ट्रैक के किनारे हलचल महसूस हुई और कुछ ही क्षणों में बाघिन शिकार के साथ दिखाई दी। जंगल के प्राकृतिक माहौल में शिकारी और शिकार का यह दृश्य पर्यटकों के लिए बेहद दुर्लभ अनुभव साबित हुआ।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दुधवा का जंगल बाघों के लिए अनुकूल प्राकृतिक आवास बन चुका है। यहां वन्यजीव बिना किसी बाधा के स्वतंत्र रूप से विचरण करते हैं, जिसके चलते अक्सर सफारी के दौरान रोमांचक गतिविधियां देखने को मिल जाती हैं। अधिकारियों ने पर्यटकों से जंगल सफारी के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

जहरीले रसायन ने उजाड़ी गिद्धों की दुनिया, 25 गिद्धों की मौत का हुआ खुलासा।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment