लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन बना काल, चार जिंदगियां बुझीं।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, May 7, 2026 11:19 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। जिले के खमरिया थाना क्षेत्र स्थित ऐरा पुल पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर इतनी भयावह थी कि घटनास्थल पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल ने इलाज के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली। हादसे में घायल अन्य लोगों में तीन का इलाज जिला अस्पताल ओयल में चल रहा है, वहीं एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

प्रदेश में गन्ने की फसल पर कीटों का खतरा बढ़ा, किसानों को जारी हुई एडवाइजरी।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की पूरी जानकारी ली। डीएम ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
जिलाधिकारी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और घायलों के समुचित उपचार के लिए हर संभव मदद की जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्रशासन की निगरानी में एएलएस एंबुलेंस से लखनऊ भेजा गया।
घटना के बाद ऐरा पुल क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर यातायात को सुचारु कराया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मासूम की आवाज सुन गांव पहुंचा प्रशासन, डीएम ने खुद देखा बदहाल रास्ता।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment