लखनऊ। झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह की पुत्री के वैवाहिक समारोह में राजधानी लखनऊ स्थित एमबी क्लब में देशभर के राजघरानों, राजनीतिक हस्तियों और गणमान्य लोगों का भव्य जमावड़ा देखने को मिला। समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने नवविवाहित वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झंडी राजपरिवार के विभिन्न राज्यों से पधारे विशिष्ठ अतिथियों से आत्मीय मुलाकात की और झंडी स्टेट के राजा राज राजेश्वर सिंह व राजवंश को बधाई प्रेषित कीं।
इस भव्य वैवाहिक आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिष्ठित राजघरानों की सहभागिता ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। राजस्थान से महारानी झालावाड़, कुँवर ऋषिराज डूंगरपुर, महाराष्ट्र के डोंढैचा से मंत्री राजा जय कुमार रावल, उड़ीसा के पुरी से कुँवररानी, रानी साहिबा ढेंकानाल, राजा बामड़ा, छत्तीसगढ़ से पूर्व सांसद राजा रणविजय जूदेव (जशपुर), झारखंड से राजा राजेंद्र प्रताप (नगर उंटारी) एवं राजा पालकोट सहित मध्य प्रदेश से राव रानी साहिबा दतिया, कुँवर साहब सुहावल और कुँवर साहब कोठी समारोह में शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के महाराज बलरामपुर, राजा शिवगढ़ सहित अवध के अनेक तालुकेदारों और राजवंशों के प्रतिनिधियों ने समारोह में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
वैवाहिक समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, मंत्री दयाशंकर सिंह, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार उदय माहुरकर, विधायक पंकज सिंह, विधायक ओपी श्रीवास्तव और एमएलसी अनूप गुप्ता सहित भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश के विभिन्न राजघरानों, राजनीतिक हस्तियों और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित शख्सियतों की उपस्थिति ने इस वैवाहिक समारोह को विशेष और यादगार बना दिया। पूरे आयोजन में आत्मीयता, पारिवारिक परंपरा और अतिथियों के स्वागत-सत्कार की भव्य झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
झंडी स्टेट के राजपरिवार के वैवाहिक समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वर-वधु को दिया आशीर्वाद।

















