लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मासूम की आवाज सुन गांव पहुंचा प्रशासन, डीएम ने खुद देखा बदहाल रास्ता।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, May 7, 2026 9:54 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। एक छोटी बच्ची की मासूम अपील ने प्रशासन को गांव तक पहुंचने पर मजबूर कर दिया। कक्षा एक की छात्रा मानवी सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर सड़क की समस्या को लेकर की गई शिकायत तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए गांव पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया।

मंगलवार को जिलाधिकारी गांव पहुंचे और खड़ंजे वाले मार्ग पर पैदल चलते हुए मानवी के घर तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण में सामने आया कि बारिश और जलभराव के कारण सड़क कई जगह से उखड़ गई है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के समय रास्ता और ज्यादा खराब हो जाता है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी होती है। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और सड़क को व्यवस्थित तरीके से ठीक कराया जाएगा ताकि भविष्य में लोगों को परेशानी न हो।
मानवी की छोटी सी अपील के बाद प्रशासनिक सक्रियता अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

किसान के बेटे ने बढ़ाया गांव का मान, गौरव कश्यप का पंचायती राज विभाग में चयन।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 10, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

October 9, 2026

1 thought on “मासूम की आवाज सुन गांव पहुंचा प्रशासन, डीएम ने खुद देखा बदहाल रास्ता।”

Leave a Comment