लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

किसान के बेटे ने बढ़ाया गांव का मान, गौरव कश्यप का पंचायती राज विभाग में चयन।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, May 5, 2026 12:33 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन के झंडी गांव निवासी गौरव कश्यप का चयन पंचायती राज विभाग में लेखा परीक्षक पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और ग्रामीणों में गर्व की भावना देखने को मिल रही है।
गौरव कश्यप किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता गुरु प्रसाद कश्यप खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद गौरव ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है।

निघासन का बेटा बैंकिंग सेक्टर में चमका, SBI में टीम लीड मैनेजर बने इस्तियाक इदरीशी।

गौरव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई निघासन में ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने घर पर रहकर ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की और निरंतर परिश्रम करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे।
उनकी इस सफलता पर गांव झंडी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों, मित्रों और परिजनों ने गौरव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौरव की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

यूपी में बदलेगा मौसम का रुख, इन जिलों में ओले और तेज हवाओं का अलर्ट।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment