लखीमपुर खीरी। जनपद के गांव गंगापुर ग्रंट के रहने वाले वरुण कुमार ने यूपीपीएससी 2024 परीक्षा में डीएसपी पद हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। सीमित संसाधनों में पले-बढ़े वरुण की सफलता संघर्ष, समर्पण और अटूट मेहनत की प्रेरणादायक कहानी बन गई है।
मेधावी छात्रा शैलजा गुप्ता की कला को मिला सम्मान, एसडीएम को भेंट किया पेंसिल स्केच।।
वरुण की शुरुआती पढ़ाई गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से हुई। इसके बाद उन्होंने जहीर हसन अल्पसंख्यक इंटर कॉलेज से हाईस्कूल तथा पीडी इंटर कॉलेज मोहम्मदी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर से बीएससी की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वरुण ने अपना लक्ष्य तय किया और करीब छह वर्षों तक इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे रहे।
परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के बावजूद उनके पिता संतराम ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। मजदूरी कर घर का खर्च चलाने वाले पिता ने बेटे के सपनों को पूरा करने के लिए अपनी तीन बीघा जमीन तक बेच दी। भाई नीरज कुमार बताते हैं कि परिवार ने कठिन हालातों का सामना करते हुए वरुण को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
लगातार मेहनत और परिवार के त्याग का ही परिणाम है कि आज वरुण कुमार ने डीएसपी बनकर अपने माता-पिता का सपना साकार कर दिया।
मेरठ सड़क हादसे में सिंगाही के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो नाबालिग भी शामिल।













1 thought on “पिता ने मजदूरी कर पढ़ाया और तीन बीघा जमीन तक बिक गई मगर अब बेटे ने डीएसपी बन बढ़ाया मान।।”