लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

मेधावी छात्रा शैलजा गुप्ता की कला को मिला सम्मान, एसडीएम को भेंट किया पेंसिल स्केच।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, April 2, 2026 3:53 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। तहसील निघासन क्षेत्र के रकेहटी गांव की प्रतिभाशाली छात्रा शैलजा गुप्ता ने अपनी कला से सभी को प्रभावित किया है। संतोष गुप्ता की 19 वर्षीय पुत्री शैलजा, जो स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं, वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं।
शैलजा ने एसडीएम निघासन राजीव निगम का पेंसिल से बेहद आकर्षक स्केच तैयार किया। उनका यह स्केच इतना जीवंत और सुंदर है कि पहली नजर में ही उनकी प्रतिभा का अंदाजा लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि शैलजा ने बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के अपनी मेहनत और लगन से यह कला सीखी है।

आंगनबाड़ी नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में सदर विधायक की नाराजगी, बुके फेंककर कार्यक्रम स्थल से बाहर आए विधायक।

शैलजा स्वयं तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और अपने हाथों से बनाया गया स्केच एसडीएम राजीव निगम को भेंट किया। इस दौरान एसडीएम ने शैलजा की सराहना करते हुए कहा कि वह एक मेधावी और हुनरमंद छात्रा हैं। बिना किसी प्रशिक्षण के इतनी उत्कृष्ट कला प्रस्तुत करना काबिल-ए-तारीफ है।
उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, ताकि शैलजा जैसी बेटियां अपने हुनर से क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।

मेरठ सड़क हादसे में सिंगाही के तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो नाबालिग भी शामिल।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

2 thoughts on “मेधावी छात्रा शैलजा गुप्ता की कला को मिला सम्मान, एसडीएम को भेंट किया पेंसिल स्केच।।”

Leave a Comment