लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

आंगनबाड़ी नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में सदर विधायक की नाराजगी, बुके फेंककर कार्यक्रम स्थल से बाहर आए विधायक।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, April 1, 2026 8:38 AM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी: कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा नाराज हो गए। कार्यक्रम में देरी से पहुंचने के बाद उन्होंने डीपीओ भारत प्रसाद के रवैये पर नाराजगी जताते हुए दिया गया बुके वापस फेंककर कार्यक्रम स्थल से लौट गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कलेक्ट्रेट सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सदर विधायक योगेश वर्मा को भी आमंत्रित किया गया था। बताया जाता है कि सदर विधायक योगेश वर्मा कार्यक्रम में पहुंचने में थोड़ा विलंब हो गया, इस दौरान वे लगातार डीपीओ भारत प्रसाद को फोन कर रहे थे, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। आरोप है कि अधिकारियों ने विधायक का इंतजार किए बिना कार्यक्रम शुरू कर दिया।
जब सदर विधायक योगेश कार्यक्रम स्थल पहुंचे तो इस बात पर उन्होंने नाराजगी जताई। विधायक ने डीपीओ पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्वागत में दिया गया बुके उन्होंने अस्वीकार करते हुए फेंक दिया और कार्यक्रम से वापस चले गए।
विधायक के जाने के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार व धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी की मौजूदगी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। घटना के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
गौरतलब है कि हाल के समय में जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। कुछ दिन पहले कन्नौज में भी एक मंत्री को कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने के बावजूद वहां के डीएम उपस्थित नहीं हुए थे, जिसके बाद मंत्री को डीएम को पत्र लिखना पड़ा था। यह मामला भी प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना रहा।

लखीमपुर खीरी के सभी ब्लॉकों की आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की अंतिम सूची यहां देखें!! चयनित सहायिकाओं की सूची👇

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

April 1, 2026

March 31, 2026

March 31, 2026

March 31, 2026

March 31, 2026

March 30, 2026

Leave a Comment