लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

ढखेरवा में भीषण हादसा: ओवरलोड ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला, मौके पर मौत।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, March 25, 2026 8:55 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी: धौरहरा मार्ग पर चम्मू चौराहे के निकट बुधवार दोपहर गन्ना भरे एक ओवरलोड ट्रक ने स्कूटी सवार मां बेटी को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में स्कूटी सवार मां बेटी असंतुलित होकर ट्रक के नीचे आ गईं जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

नारेबाजी के साथ सड़कों पर उतरा बजरंग दल, कार्रवाई न होने पर नाराजगी।

पढुआ थाना क्षेत्र के गांव बुद्धा पुरवा निवासी रविकास लोधी की 45 वर्षीय पत्नी भोला देवी अपनी 18 वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ स्कूटी पर सवार होकर पैसा निकालने ढखेरवा बैंक आई थी। ढखेरवा से वापस घर जाते समय धौरहरा रोड पर चम्मू चौराहे के निकट पीछे से गन्ना भरे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी और मां बेटी को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर ट्रक सहित मौके से फरार हो गया और रमियाबेहड़ के पास ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पढुआ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने आवश्यक कार्रवाई किया। उधर रमियाबेहड़ के पास से पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जाता है कि ट्रक बेलवापुरवा क्रय केंद्र से गन्ना लोड कर ऐरा खमरिया चीनी मिल जा रहा था। हादसे में मां बेटी की मौत के बाद परिवारीजनों में मातम छा गया।

नवागत कोतवाली प्रभारी से व्यापार मंडल की मुलाकात, उठाई जाम की समस्या।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment