लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

गांव में दहशत फैला चुका टाइगर पकड़ा गया, अब तेंदुए की मौजूदगी से चिंतित ग्रामीणों ने बढ़ाई सतर्कता।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, November 16, 2025 7:04 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। पलिया क्षेत्र के बसंतापुर कलां गांव में रविवार को उस समय दहशत फैल गई जब एक टाइगर ने गौवंशीय पर हमला कर उसे निवाला बना लिया। लगातार बढ़ते वन्यजीव जनित खतरे से ग्रामीण सहमे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और खोज अभियान शुरू किया।

गन्ना विभाग में कड़ी कार्रवाई, फर्जी सट्टा व अनियमित प्लाट ट्रांसफर का पर्दाफाश।।

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई रंग लाई। मझगई रेंज के रेंजर अंकित कुमार ने बताया कि रविवार सुबह टाइगर को पिंजरे में कैद कर लिया गया है। टीम ने ट्रांकलाइज़र की मदद से टाइगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ने में सफलता प्राप्त की। रेंजर ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बाघिन को जल्द ही सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।

युवक की चाकू से हत्या के बाद परिजनों ने चौराहा जाम कर किया प्रदर्शन।।

ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि बाघिन के पकड़े जाने से राहत तो मिली है, पर क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की भी चहलकदमी देखी गई है, जो चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि तेंदुए की खोजबीन कर उसे भी सुरक्षित वन क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांवों में फैले भय का अंत हो सके। फिलहाल बाघिन के पकड़े जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें कुछ कम हुई हैं, लेकिन वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए सतर्कता अभी भी बेहद जरूरी है।

फर्जी ई-मेल के जरिए संवेदनशील सरकारी दस्तावेज मांगने की कोशिश, गन्ना विभाग ने जारी किया अलर्ट।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

June 16, 2026

June 16, 2026

June 15, 2026

June 14, 2026

June 14, 2026

June 13, 2026

Leave a Comment