लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

युवक की चाकू से हत्या के बाद परिजनों ने चौराहा जाम कर किया प्रदर्शन।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, November 15, 2025 9:05 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। थाना पढुआ क्षेत्र के गांव पढुआ में शनिवार को एक मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी चंदन शुक्ला ने आदर्श सोनी पर चाकू से हमला कर दिया।
चाकू सीधा आदर्श सोनी के पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने तत्काल उसे सीएचसी रमियाबेहड़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय ही आदर्श सोनी ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गन्ना पर्ची को लेकर योगी सरकार ने किसानों के लिए जारी किया ये जरूरी निर्देश।।

अगले दिन, जब पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव को मृतक के घर लेकर जाने की तैयारी कर रही थी, तभी गुस्साए परिजनों ने पढुआ चौराहे पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और पुलिस तेजी से कार्रवाई करे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने की कोशिश की। भीड़ के बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने मार्ग बदलकर शव को मृतक के घर पहुंचाया। वहीं इस पूरे मामले में सीओ शिवम कुमार ने बताया कि आरोपी चंदन शुक्ला के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

फर्जी ई-मेल के जरिए संवेदनशील सरकारी दस्तावेज मांगने की कोशिश, गन्ना विभाग ने जारी किया अलर्ट।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

October 28, 2026

October 28, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 27, 2026

October 26, 2026

Leave a Comment