लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, पांच निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, October 8, 2026 8:34 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में स्थानांतरण एवं नई तैनाती की गई है। इसके तहत पांच निरीक्षकों को अलग-अलग थानों में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, चौकी एलआरपी से संबंधित दो उपनिरीक्षकों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक ना०पु० योगेश कुमार तोमर को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर थाना हैदराबाद में निरीक्षक अपराध बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक ना०पु० धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से थाना धौरहरा में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी दी गई है।

निघासन सीएचसी में पहली बार सफल सिजेरियन ऑपरेशन, प्रसूता ने स्वस्थ बेटे को दिया जन्म।

निरीक्षक ना०पु० राजा भैया, जो थाना साइबर क्राइम में तैनात थे, उन्हें क्राइम ब्रांच भेजा गया है। वहीं निरीक्षक ना०पु० विनोद कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना मैलानी में निरीक्षक अपराध तथा निरीक्षक ना०पु० संदीप कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना पलिया में निरीक्षक अपराध के पद पर नई तैनाती मिली है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक ना०पु० मनोज कुमार सिंह का थाना फूलबेहड़ से चौकी एलआरपी, थाना कोतवाली सदर स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। उन्हें प्रभारी चौकी एलआरपी, थाना कोतवाली सदर की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, उपनिरीक्षक ना०पु० प्रवीण कुमार, जो प्रभारी चौकी एलआरपी, थाना कोतवाली सदर के पद पर तैनात थे, उन्हें थाना कोतवाली सदर भेजा गया है।

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट से गई जान।

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण, विवेचना और पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

क्र.सं. नाम व पदनाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती
1 निरीक्षक ना०पु० श्री योगेश कुमार तोमर पुलिस लाइन निरीक्षक अपराध, थाना हैदराबाद
2 निरीक्षक ना०पु० श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा पुलिस लाइन निरीक्षक अपराध, थाना धौरहरा
3 निरीक्षक ना०पु० श्री राजा भैया थाना साइबर क्राइम क्राइम ब्रांच
4 निरीक्षक ना०पु० श्री विनोद कुमार यादव पुलिस लाइन निरीक्षक अपराध, थाना मैलानी
5 निरीक्षक ना०पु० श्री संदीप कुमार यादव पुलिस लाइन निरीक्षक अपराध, थाना पलिया

उपनिरीक्षकों की तैनाती

क्र.सं. नाम व पदनाम वर्तमान तैनाती नवीन तैनाती/आदेश
1 उ0नि0 ना०पु० श्री मनोज कुमार सिंह थाना फूलबेहड़ से चौकी एलआरपी, थाना कोतवाली सदर स्थानांतरण स्थानांतरण निरस्त, प्रभारी चौकी एलआरपी, थाना कोतवाली सदर
2 उ०नि० ना०पु० श्री प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी एलआरपी, थाना कोतवाली सदर थाना कोतवाली सदर

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment