लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चंद्र भूषण को मिली अहम जिम्मेदारी, 15 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Saturday, October 3, 2026 3:46 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- दीप शंकर मिश्र “दीप”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल में प्रबंध निदेशक, पीसीएफ डॉ. चंद्र भूषण को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का अपर निदेशक बनाया गया है।
जारी तबादला सूची के अनुसार डॉ. चंद्र भूषण इससे पहले प्रबंध निदेशक, पीसीएफ के पद पर तैनात थे। अब उन्हें प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में नीरज शुक्ला, जो अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पद पर तैनात थे, उन्हें प्रबंध निदेशक, पीसीएफ बनाया गया है। वहीं राकेश कुमार सिंह को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लखीमपुर खीरी के ADM का भी तबादला

तबादला सूची में लखीमपुर खीरी के अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) नरेंद्र बहादुर सिंह का भी नाम शामिल है। उन्हें मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर बनाया गया है। जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया को अब मुख्य विकास अधिकारी, मऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

क्रम अधिकारी वर्तमान पद नई तैनाती
1 श्री राकेश कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), लखनऊ अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद
2 श्री नीरज शुक्ला अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद प्रबंध निदेशक, पीसीएफ
3 डॉ. चन्द्र भूषण प्रबंध निदेशक, पीसीएफ अपर निदेशक, डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
4 श्री सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा
5 श्री ध्रुव खाड़िया मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर मुख्य विकास अधिकारी, मऊ
6 श्री विवेक कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी, मऊ सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
7 श्री नरेंद्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), लखीमपुर खीरी मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर
8 श्री श्रीहरि प्रताप शाही अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीसीडा निदेशक, पंचायती राज
9 श्री अमित कुमार सिंह निदेशक, पंचायती राज प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ
10 श्री प्रकाश बिन्दु प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ सचिव, चिकित्सा शिक्षा
11 श्रीमती माला श्रीवास्तव सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म का प्रभार हटाया गया
12 डॉ. उज्ज्वल कुमार प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म
13 श्रीमती जेठीभा विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म तथा अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन
14 श्रीमती अर्चना गहरवार कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय
15 श्रीमती रीना सिंह कुलसचिव, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय कुलसचिव, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय

यूपी हरदोई में बंद कमरे में मिले देवर-भाभी के शव, गांव में मचा हड़कंप।

 

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment