लखीमपुर खीरी। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को 610 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त Yamaha R15 बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
दोमुंहे सांप तस्करी कांड में पुलिस पर गिरी गाज, मैगलगंज के प्रभारी निरीक्षक समेत आठ निलंबित।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को सुबह करीब 6:05 बजे पलिया-दुधवा मार्ग पर पॉम रिजार्ट के आगे केले के खेत के पास खड़ंजा रोड से पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 610 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अनमोल गुप्ता पुत्र शिव कुमार उर्फ लाला, निवासी मोहल्ला बाजार प्रथम, कस्बा व थाना पलिया, जनपद खीरी, उम्र करीब 27 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मादक पदार्थ के अलावा Yamaha R15 मोटरसाइकिल संख्या UP-31-AV-4621 बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मामले में थाना कोतवाली पलिया में मु0अ0सं0 292/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया जा रहा है।
डिजिटल लाइब्रेरी से मंदिरों तक पहुंचे एडीएम, विकास कार्यों की जमीनी पड़ताल।

















