लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत खैरानी में लगा वृहद पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Tuesday, September 29, 2026 7:09 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश सचान के दिशा-निर्देशन में विकासखंड निघासन के ग्राम खैरानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालकों ने पहुंचकर अपने पशुओं का उपचार एवं टीकाकरण कराया।
शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ सिंघई, वेटरनरी फार्मासिस्ट सियाराम राणा एवं पशुधन प्रसार अधिकारी मोहन सिंह राणा ने पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, खानपान, रोगों की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। चिकित्सकीय टीम ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 120 पशुओं का उपचार किया। वहीं, लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) से बचाव के लिए 80 बड़े पशुओं का टीकाकरण किया गया।
शिविर में लखनऊ से पहुंचे विशेष नोडल अधिकारी ने भी प्रतिभाग कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालकों तक पहुंचाई जा रही चिकित्सा एवं टीकाकरण सेवाओं की जानकारी ली तथा शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की।
शिविर को सफल बनाने में पशु मित्र संदीप सिंह, रोहित, ब्रजकिशोर, जीशान एवं अनुराग सहित स्थानीय सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय सहयोग से गांव में पशुपालकों तक पशु चिकित्सा सेवाएं प्रभावी ढंग से पहुंचाई गईं।
शिविर के दौरान पशुपालकों को पशुओं में संक्रामक रोगों से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने तथा पशुओं की नियमित देखभाल करने के लिए जागरूक किया गया। पशुपालकों ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

दोमुंहे सांप तस्करी कांड में पुलिस पर गिरी गाज, मैगलगंज के प्रभारी निरीक्षक समेत आठ निलंबित।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment