लखीमपुर खीरी। ₹84 करोड़ की लागत से निर्मित ओवरब्रिज के धंसने की घटना सामने आने के बाद गोला विधायक अमन गिरि का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जब तक यह सही नहीं होगा, तब तक ये यहीं रुकेंगे, नहीं तो जूतों से इनकी सेवा होगी।”
ओवरब्रिज के धंसने की जानकारी मिलते ही विधायक अमन गिरि मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद एनएच अधिकारियों से जवाब-तलब किया और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुल को जल्दबाजी में महज औपचारिक मरम्मत के जरिए ठीक करने के बजाय उसकी मजबूती और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
विधायक के सख्त तेवरों के बाद मौके पर अधिकारियों में भी हलचल दिखाई दी। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हुए महत्वपूर्ण ओवरब्रिज का इस तरह धंसना गंभीर मामला है। इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और जब तक पुल पूरी तरह सुरक्षित एवं दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक संबंधित अधिकारी मौके पर रहकर काम की निगरानी करें।
राज्यसभा चुनाव में सपा का बड़ा दांव, पूर्व आईएएस आलोक रंजन को उतारने की तैयारी।
विधायक ने साफ किया कि जनता के पैसे से बने इस निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता, धंसने के कारण और मरम्मत की कार्ययोजना के संबंध में भी जानकारी ली। घटना के बाद ओवरब्रिज की निर्माण गुणवत्ता और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
एक साल में ही खुली नहर विभाग के निर्माण की पोल, पानी के दबाव में फटी रिटेनिंग वॉल।
















