लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

‘भ्रष्ट मुचुआ दें त्यागपत्र’, अखिलेश की टिप्पणी से चुनाव आयोग पर सियासी घमासान।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Friday, September 25, 2026 10:24 AM

Google News
Follow Us

लखनऊ। चुनाव आयोग की कार्यशैली और उसकी निष्पक्षता को लेकर समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आयोग पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट के जरिए चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि अब जनता को भी इन बातों का मतलब समझ में आने लगा है।
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुंह नुचुआ तो सुना था, अब चुनाव मुचुआ आ गये हैं। अब एक देश का एक मत, भ्रष्ट मुचुआ दें त्यागपत्र।” उन्होंने आगे कहा कि बाकी अर्थ समझने के लिए जेन-जी और जागरूक हो चुकी जनता बहुत समझदार है।
यह पहली बार नहीं है जब सपा प्रमुख ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। बुधवार को भी उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई थीं। पार्टी अब चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लगातार राजनीतिक रूप से उठा रही है।

UP गन्ना किसानों के लिए बड़ी खबर, सदस्यता और उपज बढ़ोत्तरी के लिए सिर्फ 6 दिन शेष।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भी शिकायत

इसी बीच समाजवादी पार्टी ने बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन-2026 के चुनाव में आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन का मामला भी उठाया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
पार्टी का आरोप है कि मुरादाबाद स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी जीत सिंह भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। सपा के मुताबिक, कर्मचारी एक विद्यालय के निजी वाहन से प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करते हैं और इस दौरान प्रधानाध्यापक, शिक्षक तथा अन्य स्टाफ भी उनके साथ रहता है।

वाट्सएप ग्रुप की पोस्ट को बनाया आधार

सपा ने शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कथित तौर पर किए जा रहे प्रचार का भी मुद्दा उठाया है। पार्टी का दावा है कि ग्रुप में भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में विजयी बनाने की अपील के साथ उन्हें पहले से ही जीत की बधाई दी जा रही है।
सपा ने अपने आरोपों के समर्थन में कर्मचारी जीत सिंह की ओर से शिक्षकों के वाट्सएप ग्रुप में की गई बताई जा रही पोस्ट भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष साझा की हैं। पार्टी ने पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

UP के 20 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment