लखनऊ। UP में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के साथ मध्य यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। करीब 20 से अधिक जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कई स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
सीएम योगी ने किया ‘द हेजलनट फैक्ट्री’ के नए आउटलेट का उद्घाटन।
बारिश की संभावना वाले प्रमुख जिलों में प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर और बहराइच शामिल हैं।
इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और अमेठी में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद संबंधित जिलों में प्रशासन और लोगों को मौसम पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।
बारिश होने से जहां तापमान में गिरावट और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं किसानों के लिए मौसम का यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों से स्थानीय मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।
20 साल से दूसरे गांव के व्यक्ति के हाथ में राशन दुकान! मंत्री ने डीएम से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट।
















