रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। थाना सिंगाही अंतर्गत कस्बे के वार्ड नंबर 11 में दिनदहाड़े घर में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को सीओ शिवम कुमार से मुलाकात की। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की।
जानकारी के मुताबिक, 14 सितंबर को वार्ड नंबर 11 निवासी निखिल अग्रवाल के घर में चोरों ने दिनदहाड़े धावा बोल दिया। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब 1.50 लाख रुपये नकद, 40 ग्राम सोने और करीब 100 ग्राम चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना के बाद पीड़ित ने 15 सितंबर को सिंगाही थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
अंशिका की बहादुरी से बची चम्पा देवी की जान, विधायक रोमी साहनी ने किया सम्मानित।
पीड़ित का आरोप है कि घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। इससे नाराज पीड़ित ने उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सीओ शिवम कुमार से मुलाकात कर घटना से अवगत कराया और चोरी का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ शिवम कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
इस दौरान तहसील महामंत्री मुन्ना यूनिक, सिंगाही नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, अमित वर्मा समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में 34 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DM बदले !! देखें पूरी सूची
















