रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
लखीमपुर खीरी। पलिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विशेनपुरी कॉलोनी में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। अचानक हुए हमले में चम्पा देवी यादव पत्नी श्रीकृष्ण यादव को तेंदुए ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान उनकी पोती अंशिका यादव ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डंडा लेकर तेंदुए का सामना किया। अंशिका के साहस के चलते उसकी दादी को बचाने में मदद मिली।
उत्तर प्रदेश में 34 IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के DM बदले !! देखें पूरी सूची
घटना की जानकारी मिलने के बाद पलिया विधायक रोमी साहनी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और चम्पा देवी यादव का हालचाल जाना। विधायक ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए उनके उपचार के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
वहीं, दादी की जान बचाने के लिए तेंदुए के सामने डटकर खड़ी होने वाली अंशिका यादव के साहस की विधायक ने विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने अंशिका का उत्साहवर्धन करते हुए 5 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
घटना के दौरान अंशिका द्वारा दिखाई गई हिम्मत की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों ने भी उसकी बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थिति में जिस तरह उसने अपनी दादी को बचाने के लिए खतरे का सामना किया, वह साहस और सूझबूझ की मिसाल है।
तेंदुए के हमले के बीच अपनी दादी की रक्षा के लिए आगे बढ़ी अंशिका की बहादुरी ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
छुट्टी से पहले स्कूल में गूंजी गोलियां, शिक्षिका समेत युवक की मौत।
















