लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

बाढ़ के बीच ट्रैक्टर से पुरैना गांव पहुंचे एसडीएम व तहसीलदार, पीड़ितों को बांटे लंच पैकेट।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, August 19, 2026 6:37 PM

Google News
Follow Us

रिपोर्ट:- शरद मिश्रा
निघासन खीरी। बाढ़ की विकट परिस्थितियों के बीच प्रशासनिक अमला राहत कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय है। बुधवार को एसडीएम यदुवीर सिंह और तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ग्रस्त पुरैना गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बाढ़पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और राहत व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित लोगों को लंच पैकेट भी वितरित किए गए।
बाढ़ का पानी अधिक होने के चलते अधिकारियों को गांव तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। एसडीएम और तहसीलदार ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि मंगलवार को पुरैना गांव के बाहर बाढ़ के पानी में एसडीएम की सरकारी गाड़ी फंस गई थी। बाद में ट्रैक्टर की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया। हालांकि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई थी। इसके अगले दिन एसडीएम और तहसीलदार स्वयं ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे और राहत कार्यों की स्थिति देखी।
इस दौरान नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मण यादव, लेखपाल श्वेता सिंह समेत राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

निघासन में भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, दंपती गंभीर घायल।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment