लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के चलते दामाद ने चाकू से कई वार कर अपने ससुर को उतारा मौत के घाट, पत्नी भी घायल।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Sunday, August 16, 2026 10:31 AM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। पारिवारिक विवाद में शनिवार को एक व्यक्ति ने ससुराल पहुंचकर ऐसा तांडव मचाया कि घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी को मायके से ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद दामाद ने अपने 61 वर्षीय ससुर पर चाकू से कई वार कर दिए। पिता को बचाने दौड़ी पत्नी भी हमले की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की है। गांव निवासी सोहन लाल ने करीब 16 वर्ष पहले अपनी बेटी सुमित्रा की शादी बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के रविदासनगर निवासी मुकेश के साथ की थी। बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से दंपती के बीच विवाद चल रहा था। तनाव बढ़ने के बाद सुमित्रा अपने मायके आ गई थी और उसने पति के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा भी दाखिल किया था। मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को प्रस्तावित थी।

ट्रैक्टरों पर तिरंगा सजाकर सड़कों पर उतरे किसान, शारदा नदी पर बंधा निर्माण और खाद की कालाबाजारी रोकने की उठाई मांग।

शनिवार दोपहर मुकेश सैदपुर स्थित ससुराल पहुंचा और पत्नी को अपने साथ ले जाने की बात कही। सोहन लाल ने कथित तौर पर उससे कहा कि अदालत में अगली सुनवाई होने के बाद बेटी को भेजा जाएगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में मुकेश ने चाकू निकाल लिया और सोहन लाल की पीठ पर कई वार कर दिए।
हमला होते देख सुमित्रा बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी चाकू चला दिया। दोनों के घायल होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
परिजनों का आरोप है कि मुकेश नशे का आदी है और पूर्व में भी सुमित्रा के साथ मारपीट करता रहा है। परिवार के मुताबिक, वह शनिवार को कथित तौर पर समन से संबंधित कागजात देखने के बाद चाकू लेकर ससुराल पहुंचा था।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह और फूलबेहड़ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

निघासन में तहसीलदार रहे आरएसडी द्विवेदी की बहू शालिनी द्विवेदी बनीं तहसीलदार।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 16, 2026

August 15, 2026

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

Leave a Comment