लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

दुबहा गांव में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी के दौरान अवैध शीशम लकड़ी बरामद।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Thursday, June 25, 2026 9:10 PM

Google News
Follow Us

लखीमपुर खीरी। वन संपदा की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मझगई वन रेंज की टीम ने निघासन क्षेत्र के दुबहा गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में शीशम की लकड़ी बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक मकान के बाहर छिपाकर रखे गए शीशम के कई बोटों के साथ घर के अंदर से लकड़ी का चिरान और लकड़ी काटने में प्रयुक्त मशीन भी जब्त की गई।
वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से लकड़ी का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर वन क्षेत्राधिकारी अंकित सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध स्थान से शीशम की लकड़ी बरामद होने पर विभाग ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

कमलेश मिश्रा को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद से तो अनूप गुप्ता को प्रदेश महामंत्री पद से हटाया गया, देखें नई टीम।।

वन अधिकारियों के अनुसार मामले में सात लोगों को नामजद करते हुए वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद लकड़ी किस स्थान से काटी गई और इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।
वन विभाग का कहना है कि अवैध कटान और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आदमखोर घोषित बाघिन की रेस्क्यू के कुछ घंटों बाद मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Leave a Comment