लखीमपुर खीरी। मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को कुछ ही देर बाद रेड अलर्ट में बदल दिए जाने से स्थिति की गंभीरता बढ़ गई है। लगातार मोबाइल फोन पर अलर्ट संदेश आने के बाद प्रशासन और आम लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। विभाग ने अगले तीन घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में तेज़ तूफ़ान, आकाशीय बिजली और बारिश की प्रबल संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार बहराइच, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के कुछ स्थानों पर 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ इलाकों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। इसके साथ ही बिजली कड़कने और मध्यम दर्जे की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
यूपी सरकार का बड़ा निर्णय: पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधानों के हाथ में रहेगी कमान।।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर निर्माणों से दूरी बनाए रखें। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को मोबाइल चार्ज रखने, पानी भरकर सुरक्षित रखने और आवश्यक सामान पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि तेज़ हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने और यातायात प्रभावित होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में सावधानी और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
देशभर में फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीज़ल, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम।।





























