लखनऊ। मौसम विभाग लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक मौसम खराब होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और सीतापुर के कुछ क्षेत्रों में अगले तीन घंटों के भीतर तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि इन जिलों में बिजली गिरने के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई स्थानों पर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज झोंके आने की भी आशंका जताई गई है। इसके अलावा मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना भी व्यक्त की गई है।
दुधवा के जंगल में रोमांचक पल: सफारी के दौरान बाघिन और भालू का हुआ सामना।।
विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। किसानों को खेतों में काम करते समय सावधानी रखने और खुले स्थानों पर खड़े न रहने की सलाह दी गई है। साथ ही लोगों से बिजली चमकने के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है।
मौसम विभाग की यह चेतावनी दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर जारी की गई, जिसकी वैधता आज दोपहर 3 बजकर 42 मिनट तक बताई गई है। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार के नकली भारतीय मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार।।





























