लखीमपुर लखनऊ अलीगढ वाराणसी आगरा आजमगढ़ इटावा एटा उन्नाव कनौज कानपूर कासगंज गोरखपुर गाजीपुर कुशीनगर कौशांबी गाज़ियाबाद गौतमबुद्ध नगर चंदौली चित्रकूट जालौन जौनपुर झाँसी देवरिया पीलीभीत प्रतापगढ़ प्रयागराज फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूँ बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बारांबकी बिजनौर बुलंदशहर भदोही मऊ मथुरा महाराजगंज महोबा मिर्ज़ापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली ललितपुर शाहजहांपुर श्रावस्ती संत कबीर नगर संत रविदास नगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस अन्य
Latest news

विज्ञापन

निघासन में 4 करोड़ की उपमंडी में घटिया निर्माण! उद्घाटन से पहले ही उखड़ी सड़क।।

By: दीप मिश्रा संपादक

On: Wednesday, April 15, 2026 7:47 PM

Google News
Follow Us

निघासन खीरी। करीब चार करोड़ सात लाख रुपये की लागत से तैयार की गई निघासन उपमंडी का उद्घाटन अभी हुआ भी नहीं कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। निघासन और लुधौरी ग्राम समाज की 1.546 हेक्टेयर भूमि पर बनी इस उपमंडी परिसर में डामर से बनाई गई सड़क अब जगह-जगह से उखड़ने लगी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कई हिस्सों में गिट्टी बाहर निकल आई है और डामर पूरी तरह से उखड़ गया है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि उद्घाटन से पहले ही सड़क टूटने लगे तो यह सीधे तौर पर निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
इस मामले में अभी तक न तो किसी अधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने आया है और न ही मरम्मत की कोई पहल दिखाई दे रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और वे जांच की मांग कर रहे हैं।

आवारा सांड के हमले से घर के बाहर खेल रहा 10 वर्षीय मासूम किशोर गंभीर घायल।।

विज्ञापन

For Feedback - pratibhatimes1@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join you tube

Subscribe

Related News

August 14, 2026

August 14, 2026

August 13, 2026

August 12, 2026

August 12, 2026

August 11, 2026

1 thought on “निघासन में 4 करोड़ की उपमंडी में घटिया निर्माण! उद्घाटन से पहले ही उखड़ी सड़क।।”

Leave a Comment